बरेली: थाना अलीगंज पुलिस व ANTF टीम थाना सहारनपुर द्वारा अवैध स्मैक की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना अलीगंज पुलिस व ANTF टीम थाना सहारनपुर द्वारा अवैध स्मैक की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध को रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी आँवला के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ANTF थाना सहारनपुर व थाना अलीगंज पुलिस टीम के उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह थाना अलीगंज, अवधेश कुमार, रविकुमार तैनाती ANTF थाना सहारनपुर, हेड कांस्टेबल, प्रमोद कुमार तैनाती ANTF थाना सहारनपुर, कांस्टेबल सूरज देशवाल तैनाती ANTF थाना सहारनपुर, चालक गौरव यादव तैनाती ANTF थाना सहारनपुर, कांस्टेबल बिजेन्द्र सिंह थाना अलीगंज द्वारा अभियुक्तगण, संजीद खां पुत्र मोहसिन खां उम्र करीब 40 वर्ष नि० ग्रा० खैलम थाना अलीगंज, मोहसिन खां पुत्र रहीस खां उम्र 36 वर्ष करीब नि० मुस्तफा मस्जिद के पीछे मो० बाकरगंज थाना किला को अवैध 280 ग्राम स्मैक व 240 ग्राम स्मैक कट के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना अलीगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर नियमानुसार विधिक अग्रिम कार्यवाही की गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली:थाना भुता पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को 400 ग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार

Sun Nov 26 , 2023
थाना भुता पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को 400 ग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के पर्यवेक्षण में थाना […]

You May Like

Breaking News

advertisement