बरेली: एसएसपी से पीड़ित ने पुलिस पर धाराओं में खेल करने का लगाया आरोप

एसएसपी से पीड़ित ने पुलिस पर धाराओं में खेल करने का लगाया आरोप

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : एक युवक पर जान से मारने की नीयत से गांव के दबंगों ने हमला कर दिया। पीड़ित अपना इलाज करा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस से सांठगांठ कर धाराओं में खेल कर पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया। अब इस मामले में आज पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई है।
थाना सिरौली के गांव वराथानपुर के रहने वाले सुनील पुत्र भोजराज ने बताया कि 26 जुलाई 2022 को वह कंप्यूटर पर काम कर रहा था। इस दौरान उस पर गांव के ही धर्मपाल व उसके बेटों ने हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसने इस मामले में थाना सिरौली में रिपोर्ट दर्ज कराई। वह अपना इलाज करा रहा था। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर जानलेवा हमले की धाराओं में खेल करते हुए उसके खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। आज वह इस मामले में एसएसपी से शिकायत करने आया, लेकिन उसकी मुलाकात न हो सकी। उसने एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल को इस बारे में बताया उन्होंने उसे जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: महिला की हत्या कर रात में किया अंतिम संस्कार मायके वाले पहुंचे तो छीन लिए फोन एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Sat May 27 , 2023
महिला की हत्या कर रात में किया अंतिम संस्कार मायके वाले पहुंचे तो छीन लिए फोन एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : एक भाई ने अपनी बहन की ससुराल वालों पर गम्भीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी बहन के ससुराल वालों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement