बरेली: यूपी हुआ दंगा मुक्त, उत्सव-महोत्सव का बना प्रदेश; बरेली में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी हुआ दंगा मुक्त, उत्सव-महोत्सव का बना प्रदेश; बरेली में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने बरेली कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने नाथनगरी बरेली को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि छह साल में बरेली समेत पूरा उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और भयमुक्त हुआ है। उत्सव और महोत्सव का प्रदेश बन गया है। देश बदल चुका है। वैश्विक मंच पर भारत को नई पहचान मिली है। दुनिया की धारणा उत्तर प्रदेश के बारे में बदली है। आज भारत वैश्विक लीडर के रूप में उभरा है।
परिवारवाद और जातिवाद पर हमला । सीएम योगी ने कहा कि 2017 पहले दंगे होते थे। अराजकता चरम पर थी। पर्व और त्योहारों पर भय और दहशत का माहौल पैदा किया जाता था। बहन बेटियां बाजार नहीं नहीं जा पाती थीं। जातिवादी और परिवारवादी दल अवसरवादी और तमंचावादी भी थे। ये दल युवाओं का जीवन बर्बाद करते थे। व्यापारियों से रंगदारी वसूलते थे। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है।सुरक्षा और सुशासन का माहौल है। आज अपराधी सीना तानकर नहीं चल सकता। बरेली स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बना रहा है। बरेली सेफ सिटी बना है। अब व्यापारी रंगदारी नहीं देता है। यह सब डबल इंजन सरकार का करिश्मा है। डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन जुड़ जाए तो सोने पर सुहागा होगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: सात साल तक छात्रा का किया यौन शोषण, दो बार कराया गर्भपात,अब शादी से इनकार

Mon May 8 , 2023
सात साल तक छात्रा का किया यौन शोषण, दो बार कराया गर्भपात,अब शादी से इनकार दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : थाना शाही क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शिक्षक पर शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती की तहरीर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement