बरेली : महिला ने असलील हरकत एवं बलात्कार करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल करायी दर्ज

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज ,एक युवक ने घर में अकेली जानकर रिश्ते में चाची लगने वाली एक महिला के साथ पहले अश्लील हरकतें की, बाद में उसके साथ बलात्कार भी किया। इस दौरान आरोपी युवक ने विवाहिता के अश्लील फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिए और पुलिस में शिकायत करने पर इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत अपने पति से की तो पति ने भी पीड़िता को मारपीट का घर से निकाल दिया। थाना सीबीगंज पुलिस से शिकायत करने के बाबजूद जब आरोपियों पर कोई कार्यवाही नही हुई, तो पीड़िता ने आरोपियों की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
जानकारी के अनुसार मामला थाना सीबीगंज क्षेत्र के एक गाँव का है। इस गाँव की एक महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजी गई शिकायत में बताया है कि वह एक घरेलू महिला है। उसका पति मजदूरी करता है। उसके दो नाबालिक बच्चे हैं। विवाहिता का आरोप है कि 24 मार्च को शाम 5 बजे जब बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे और वह घर की साफ सफाई कर रही थी। तभी उसके जेठ का लड़का संजू मौर्य उसके घर आया और अकेला पाकर महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए बलात्कार किया। वहीं मारपीट कर उसे आंशिक रूप से घायल कर दिया। पीड़िता के हाथ बांधकर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए और कहीं शिकायत करने पर उन्हें वायरल करने व जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। पीड़िता का पति जब मजदूरी कर वापस घर लौटा तो, महिला ने अपने साथ हुई पूरी घटना अपने पति को बताई। लेकिन पति ने उल्टा उसे ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला जब इसकी शिकायत करने अपने जेठ के घर पहुंची तो गेट पर मिले आरोपी युवक ने धमकाते हुए उसे भगा दिया। वह जब भी थाने पर शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने भी उसे अंदर नहीं जाने दिया। पीड़िता किसी तरह अपने मायके वालों के साथ थाना पर पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध लिखित तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की। लेकिन जब थाने पर कोई सुनवाई नही हुई तब पीड़िता ने आरोपियों की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अज्ञात चोरों ने घर की दीवार तोड़कर, की दो भैंस चोरी

Sat Mar 30 , 2024
डेयरी मालिक ने थाना सीबीगंज पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा लिखने की लगाई गुहार दीपक शर्मा (संवाददाता)बरेली : सीबीगंज में क्षेत्र गतदिवस बुधवार रात कुछ अज्ञात चोरों ने घर की दीवार तोड़कर घर के अंदर बनी डेयरी फार्म में बंधी दो भैंसों को चोरी कर लिया। पीड़ित डेयरी मालिक ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement