![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230429-WA0038-1024x293.jpg)
महिला कल्याण विभाग ने दो दिवसीय बाल खेल महोत्सव का किया आयोजन
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) बरेली में दो दिवसीय बाल खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमें संस्था में निरूद्ध अपचारी किशोरों के द्वारा विभिन्न प्रकार के इन्डोर गेम की प्रतियोगितायें आयोजित की गयी। खेलों में लूडो, चैस, कैरम, जम्पिंग विद कन्सनट्रेशन, वैलेंसिंग, हूला हूं, स्किप रोप आदि खेलों का आयोजन किया गया। उपरोक्त खेलों में लगभग
75 अपचारी किशोरों ने प्रतिभाग किया। संस्था में आयोजित खेल प्रतियोगिता में नीता अहिरवार जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली, श्री प्रभाकर सिंह संस्था सहायक अधीक्षक, संतोष कुमार गौतम विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रमोद
कुमार सागर सामाजिक कार्यकर्ता, अनिल कुमार आउटरीच कार्यकर्ता, सुमित रस्तोगी अध्यापक, दीपक वैश्य सहायक अध्यापक एवं संस्था के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल अपचारियों को जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के द्वारा ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।