बस्तर की दीदियों ने सुना ’’दीदी के गोठ’’ का विशेष प्रसारण

जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/ रेडियो के माध्यम से प्रसारित होने वाले विशेष कार्यक्रम ’’दीदी के गोठ’’ का 18 सितंबर को बस्तर जिले की 28 सामुदायिक स्तरीय संगठनों की महिला सदस्यों ने सामूहिक श्रवण किया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सरकार की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन तक सीधे पहुंचाना है।
 इस कार्यक्रम को सुनने के लिए सभी सीएलएफ केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में दीदियों ने एक साथ बैठकर रेडियो पर प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। ’’दीदी के गोठ’’ में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला समूहों की दीदियों, विशेषज्ञों और सफल महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिसने दीदियों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कैसे वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
 ’’दीदी के गोठ’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के माध्यम से सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम नियमित रूप से प्रसारित होता है ताकि दूरदराज के क्षेत्रों तक भी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंच सकें। इस पहल से छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण महिलाएं न केवल जागरूक बनें, बल्कि अपनी क्षमताओं का उपयोग कर समाज और परिवार के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दशहरा पर्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सम्पर्क नंबर जारी

Fri Sep 19 , 2025
जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा बस्तर दशहरा पर्व 2025 अन्तर्गत 02 से 07 अक्टूबर 2025 तक लालबाग मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार की सहभागिता भी रहेगी, स्थानीय कलाकार जो हिस्सा लेना चाहते […]

You May Like

advertisement