ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भी होगा नवरात्रों में मां भगवती के भजनों का गुणगान

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भी होगा नवरात्रों में मां भगवती के भजनों का गुणगान।

ऑस्ट्रेलिया संवाददाता – विनायक कौशिक।

भारत के कर्ण शर्मा व उनके साथी ऑस्ट्रेलिया में करेंगे मां भगवती के भजनों के गुणगान आयोजन।

ऑस्ट्रेलिया, 7 अप्रैल : भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं आध्यात्म में विश्वास रखने वाले भारतीय विश्व के किसी कोने में हों वे अपनी भक्ति भावना को छोड़ते नहीं है। ऐसे ही इस बार नवरात्रों में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर देखने को मिलेगा। हरियाणा कुरुक्षेत्र की धरती से जाकर ऑस्ट्रेलिया में अपनी सफलता के झंडे गाड़ने वाले कर्ण शर्मा तथा उसके साथियों सन्नी डाबरा व निशांत खैंची इत्यादि ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में पहली बार हरियाणवी कलाकार प. ईश्वर शर्मा और हेमंत शर्मा मां भगवती का गुणगान करेंगे। नवरात्रों पर ऑस्ट्रेलिया में इस बार द विलेजर्स म्यूजिक ग्रुप मां भगवती चौकी का आयोजन करने जा रहा है। इसमें हरियाणा के भजन गायक प. ईश्वर शर्मा सिरसल वाले और उनके बेटे हेमंत शर्मा मां भगवती का गुणगान करने ऑस्ट्रेलिया पहुंच रहे हैं। पहली मां भगवती चौकी का कार्यक्रम 12 अप्रैल पर्थ शहर के जाला राम सनातन मंदिर और कम्युनिटी सेंटर में होगा। इसके कर्ण शर्मा व उसके साथी हैं। इसके अलावा दूसरी मां भगवती चौकी का कार्यक्रम 14 अप्रैल ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न के श्री दुर्गा टेंपल में होगा, इसका आयोजन अमित चौधरी, केसी सीधपुरिया, मेघराज दहिया, नीरज और हरियाणा के युवा करवा रहे हैं।
नवरात्रों में मां भगवती के भजनों का गुणगान करने वाले कलाकार।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम आदमी पार्टी का कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर सामूहिक उपवास

Sun Apr 7 , 2024
आम आदमी पार्टी का कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर सामूहिक उपवास। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में रखा गया राष्ट्रव्यापी उपवास।आज देश की लाखों करोड़ों जनता दे रही है अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद : […]

You May Like

Breaking News

advertisement