भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय मात् दिवस वृद्धाश्रम रामबाग फिरोजपुर छावनी मैं बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया
फिरोजपुर 15 मई 2023[कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा अन्तरराष्ट्रीय मातृ दिवस बृध आश्रम ,राम बाग,फिरोजपुर छावनी में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। परिषद प्रधान श्री सुभाष चौधरी ने बृध आश्रम और परिषद के सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री विजय अरोड़ा सचिव और श्री हरीश गोयल संचालक बृध आश्रम ने मातृ दिवस और भारतीय संस्कृति के बारे अपने विचार व्यक्त किए। श्रीमति जनक चौधरी,सुखविंदर बेरी,रेनू धवन और श्री राजन चानना ने अपने गीतों और कविताओं से वातावरण को भाव-विभोर कर दिया। इस शुभ अवसर पर बृध आश्रम के सभी सदस्यों को परिषद द्वारा रोजमर्रा जरूरत के समान की किट भी भेंट की गई। इस अवसर पर परिषद के सदस्य श्री रमण शर्मा,महिंद्र पाल बजाज,शिवेन्द्र मछराल,आशुतोष मनचनदा,तरसेम ग्रोवर,योगेन्द्र ककड,प्रवीण खन्ना,सुभाष सलूजा,कुलदीप राय,हुक्म चन्द और महिला विंग की श्रीमति नरेश ग्रोवर ,सन्गीता बजाज,सुनीता खन्ना,वीना मोनगा,पुष्पा मोनगा,विनोद शर्मा,सरोज आहूजा,शशि बजाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।अंत मे श्री सुरेश शर्मा जी ने सभी का धन्यवाद किया।