बिलरियागंज में जेई संगठन का बड़ा ऐलान: 5 मई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो कार्य बहिष्कार

बिलरियागंज में जेई संगठन का बड़ा ऐलान: 5 मई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो कार्य बहिष्कार

आजमगढ़ बिलरियागंज। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन, उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ इकाई ने लंबित मांगों और विभागीय अव्यवस्थाओं के खिलाफ शनिवार को शहीद भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता/मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

बैठक में वक्ताओं ने विभाग में संसाधनों की कमी, जूनियर इंजीनियरों के कथित मानसिक उत्पीड़न तथा बिना ठोस जांच के की जा रही दंडात्मक कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के रवैये से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है और कार्य प्रभावित हो रहा है।

संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में वेतन कटौती पर रोक लगाने, स्वीकृत मैनपावर उपलब्ध कराने, फेशियल अटेंडेंस प्रणाली को व्यवहारिक बनाने, उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग रखी।

पदाधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि 5 मई तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। जरूरत पड़ने पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

बैठक में आलोक रंजन, प्रेमचंद, धीरेन्द्र, आकाश गुप्ता, सहदेव राम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर घर जल लक्ष्य पर फोकस सुकमा से केंद्रीय सचिव ने ली प्रदेशभर के कलेक्टरों की बैठक

Sun May 3 , 2026
जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में केंद्रीय सचिव श्री कमल किशोर सोन ने दिए आवश्यक निर्देश सुकमा, 03 मई 2026/ भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन संचालक श्री कमल किशोर सोन ने शनिवार को सुकमा कलेक्ट्रेट के एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से बस्तर […]

You May Like

advertisement