उत्तराखंड: देव भूमि का पवित्र जल लेकर सूर्य देव की भव्य जलाभिषेक यात्रा शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड: देव भूमि का पवित्र जल लेकर सूर्य देव की भव्य जलाभिषेक यात्रा शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी,
सागर मलिक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक हेतु कुशीनगर के लिए कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा देशभर की 151 पवित्र नदियों से एकत्र किए गए जल को लेकर कुशीनगर पहुंचेगी, जहां भगवान सूर्य की प्रतिमा का जलाभिषेक किया जाएगा।

इस पावन अभियान के अंतर्गत देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों से भी जल एकत्र किया गया है, जिसे कलश में भरकर विशेष पूजा अनुष्ठान के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने कलश यात्रा को शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय संस्कृति और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।

सीएम धामी ने कहा कि यह यात्रा देश की आध्यात्मिक परंपराओं को जोड़ने वाला एक पुण्य कार्य है, जो देश की नदियों, श्रद्धा और संस्कृति को एक सूत्र में पिरोता है।

कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉक्टर स्वामी संतोषानंद देव महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय, तथा समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत चुनाव से पहले 125 किलो डायनामाइट बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

Sat Jul 12 , 2025
सागर मलिक उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी कड़ी में देहरादून जनपद की त्यूणी थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ऑल्टो कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट, दो डिब्बे डेटोनेटर, लाल […]

You May Like

advertisement