मांझा बनाने के दौरान बारूद में हुए विस्फोट से तीन की मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर के बाकरगंज इलाके में एक अवैध मांझा फैक्ट्री में बारूद के जखीरे में जोरदार धमाका हो गया जिसमें गोदाम मालिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटना शुक्रवार को सुबह बाकरगंज के तंग इलाके में स्थित एक गोदाम में हुई, जहां मांझा बनाया जा रहा था। मांझे को अधिक धारदार बनाने के लिए शीशे के मिश्रण में गंधक और पोटाश मिलाया जाता है, जो विस्फोटक के रूप में काम करता है। बताया जा रहा है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में बारूद (गंधक-पोटाश) जमा था, जो अचानक फट गया।
पुलिस को गोदाम के अंदर तीन लोग बुरी तरह जले हुए मिले। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की अस्पताल ले जाते समय जान चली गई। मृतकों में अतीक रजा खां (45) – गोदाम मालिक, सरताज (25) – गोदाम में काम करने वाला कारीगर, फैजान (25) – हादसे का शिकार हुआ कर्मचारी थे। शुरुआत में पुलिस को स्थानीय लोगों से सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में गंधक-पोटाश के कारण विस्फोट होने की पुष्टि हुई। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम और पुलिस बल ने सबूत इकट्ठा किए।
बरेली के थाना किला क्षेत्र में स्थित बाकरगंज इलाका मांझा बनाने का गैरकानूनी गढ़ बन चुका है। यहां कारीगर अवैध रूप से मांझा तैयार कर उसे ज्यादा धारदार बनाने के लिए खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि समय-समय पर यहां हादसे होते रहते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर साढ़े 8 लाख रुपये की ठगी

Sat Feb 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भारतीय सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर दो युवकों से साइबर अपराधियों ने 8 लाख 30 हजार रुपये हड़प लिए। जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने जान से मारने की धमकी दी और घर से भगा दिया। पीड़ितों ने एसएसपी […]

You May Like

advertisement