बड़ी खबर: सूचना आयोग में आयुक्त समेत दो आयुक्तों की नियुक्ति

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का दौर जारी है। वहीं, नए साल पर उत्तराखंड को नए सूचना आयुक्त मिल गए हैं। इसके अलावा दो सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति कर दी गई है। मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल चन्द्र पुनेठा को जिम्मेदारी मिली है। साथ ही नई दिल्ली निवासी विपिन चन्द्र एवं देहरादून के एडवोकेट विवेक शर्मा को सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी और 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल चन्द्र पुनेठा साल 2018 में आंध्र प्रदेश का नये मुख्य सचिव बनाये गए थे। पुनेठा की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट से हुई. यहां कक्षा सात तक उन्होंने पं. बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ाई की। इसके बाद में उन्होंने मुजफ्फरनगर और हरिद्वार में भी आगे की पढ़ाई की।

वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी, एलएलएम की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका आईएएस में चयन हो गया। उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के तौर पर अपनी सेवा शुरू की। पुनेठा अभी आंध्र में चीफ कमिश्नर ऑफ लैंड एडमिनिस्ट्रेशन के पद पर कार्यरत थे। जिसके बाद आंध्र प्रदेश के गवर्नर की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में पुनेठा को मुख्य सचिव पद पर 1 अक्टूबर 2018 को नियुक्त करने का आदेश दिया था। वहीं, अब पुनेठा की नियुक्ति उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में हुई है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों के कन्धे पर ----क्षेत्राधिकारी आलापुर

Sat Jan 1 , 2022
जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों के कन्धे पर —-क्षेत्राधिकारी आलापुर संवाददाता:—विकास तिवारी अम्बेडकरनगर | धैर्यवान,साहसी एवं चरित्रवान व्यक्ति ही समय के साथ लड़कर हर समस्या को खत्म कर सकता है, बीते वर्ष की थकान एवं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नए वर्ष में नए जोश और उमंग के […]

You May Like

advertisement