बड़ी खबर: द्रौपदी मुर्मू बनी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति,

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है नई दिल्ली से जहां देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने वाला था बता दे कि द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत हैं । आपको बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान किया गया था। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया था तो वही विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार थे।
देश की जनता को आज यानी गुरुवार को पता चलना था कि देश का 15 राष्ट्रपति कौन होगा। मतगणना आज 11:00 बजे से संसद भवन में शुरू हो गई थी जिसके बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की संभावनाएं ज्यादा दिख रही थी।द्रौपदी मुर्मू ने आख़िरकार जीत हासिल कर ही ली है और वे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।


आपको बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल रविवार दिनांक 24 जुलाई को खत्म हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति की शपथ ली जाएगी। पहले दौर की मतगणना के अनुसार द्रौपदी मुर्मू को सांसदों के 540 वोट तो वहीं यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले थे।द्रौपदी मुर्मू को कुल 5,77777वोट मिले हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुर्मू को जीत की बधाई दी है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया नगर पंचायत में विकास कार्यों में हुई लाखों की धांधली, बिना कार्य के ही कराया गया भुगतान

Thu Jul 21 , 2022
अतरौलिया नगर पंचायत में विकास कार्यों में हुई लाखों की धांधली, बिना कार्य के ही कराया गया भुगतान विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि नगर पंचायत अतरौलिया में नया सवेरा के अंतर्गत विकास कार्यों में लाखों का भुगतान फर्जी तरीके से कराया गया है जिसकी जांच आयुक्त आजमगढ़ […]

You May Like

advertisement