उत्तराखंड से बड़ी खबर: जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 24 जिप सदस्यों ने कांग्रेस ज्वाइन की,

देहरादून: ऊधमसिंहनगर जिला पंचायत की अध्यक्ष रेणु गंगवार कांग्रेस में शामिल हो गईं। उनके पति सुरेश गंगवार समेत 24 जिला पंचायत सदस्यों ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की मौजूदगी में सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस भवन सोमवार को रेणु गंगवार और उनके पति ने कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत मौजूद रहे। रेणु गंगवार के साथ क्षेत्र के 24 जिला पंचायत सदस्यों ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान भारी संख्या में ऊधमसिंहनगर से पार्टी कार्यकर्त्ता यहां पहुंचे।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर कोरोना वायरस संक्रमण के बहाने चुनाव पीछे टालने की कोशिश शुरू कर दी है, जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाए की हार के डर से भाजपा चुनाव दो से तीन महीने टालने को कोशिश कर रही है, जिससे वो अपने लाभ के लिए प्रदेश में कुछ दिन और सरकारी मशीनरी दुरुपयोग किया जा सके।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:715 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 4 मुल्जिम हुए गिरफ्तार

Mon Dec 27 , 2021
715 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 4 मुल्जिम हुए गिरफ्तार संवाददाता:—विकास तिवारी अम्बेडकर नगर | जनपद के थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत अवैध शराब का धंधे करने वालो के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में राजेसुल्तानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस और आबकारी […]

You May Like

advertisement