बिहार:सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

फारबिसगंज (अररिया)

राष्ट्रीय जनता दल फारबिसगंज के द्वारा राजद कार्यालय फारबिसगंज में नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख श्री सुरेश पासवान वर्तमान जिला अध्यक्ष राजद एवं प्रखंड उप प्रमुख हसीब खान का राजद के तमाम साथियों के द्वारा गर्मजोशी के साथ अंग वस्त्र, सोल, माला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद फारबिसगंज के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल एवं कार्यक्रम का मंच संचालन राजद जिला उपाध्यक्ष अमित पूर्वे द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान ने कहा विधानसभा क्षेत्र के किसी भी लाभार्थी का कार्य बिना नजराना और समय गवाएं प्रखंड में कराने के लिए मैं हर क्षण तैयार रहूंगा कोई भी गरीब,किसान,छात्र,नौजवान आने वाले दिन में ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा वही प्रखंड उप प्रमुख ने कहा प्रखंड के हर लोगों के कार्य को करने के लिए मैं अपनी जान की बाजी लगा दूंगा। वही मंच संचालन करते हुए अमित पूर्वे ने कहा आज के दिन में राजद के जिला अध्यक्ष का प्रखंड प्रमुख के रूप मे देख कर राजद परिवार में हर्ष का माहौल है प्रमुख ही हमारे लिए विधायक और एमपी से कम नहीं होंगे। कार्यक्रम को मुख्य रूप से सम्बोधित करने वाले बक्ता राजद जिला प्रधान महासचिव अरुण यादव, राज्य परिषद सदस्य क्रांति कुंवर, पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास, राजद नेता साबिर इदरीश, प्रोफेसर विद्यानंद यादव,मनीष यादव ,अविनाश आनंद, वाहिद अंसारी, रुपेश यादव, बजरंग बिहारी, मोहम्मद तबरेज ,सुभाष मिश्र, वीरेश यादव, लक्ष्मण राम, मोहम्मद अशफाक ,दिलीप यादव, नौशाद अहमद, कलनंद विश्वास इत्यादि राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:साहित्यकार जैनेन्द्र कुमार की जयंती मनी

Thu Jan 6 , 2022
साहित्यकार जैनेन्द्र कुमार की जयंती मनी फारबिसगंज (अररिया) इन्द्रधनुष साहित्य परिषद द्वारा प्रसिद्ध साहित्यकार जैनेन्द्र कुमार की जयन्ती स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्लूडी के प्रांगण में बाल साहित्यकार हेमन्त यादव ‘शशि’ की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों द्वारा उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पण किया गया। सभाध्यक्ष […]

You May Like

advertisement