बिहार:प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई

प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई।

अपराह्न दो बजे से प्रथम राष्ट्र-माता , क्रांति ज्योति, आधुनिक भारत की प्रथम शिक्षिका, कवयित्री, समाज सुधारिका,लेखिका सावित्रीबाई फुले की जयंती, स्थानीय अम्बेडकर सेवा सदन पूर्णिया, मान्यवर जिन्नतलाल राम की अध्यक्षता में मनाई गई। वक्ताओं ने अपने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारे इतिहास में इस प्रकार के समाजसुधारिका का नाम को भूला दिया गया है। समाज में अधिकांश लोगों को माता सावित्रीबाई फुले के बारे में जानकारी नहीं है। माता सावित्रीबाई फुले का जन्म 03जनवरी 1831को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ थ।मात्र नौ वर्ष की उम्र में इनकी शादी ज्योतिबा फुले से हो गई थी। शादी के बाद अपनी पढ़ाई पूरी की,पति ज्योतिबा फुले के कंधे से कंधे मिलाकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने लगी।उस समय निम्न वर्गों को शिक्षा से वंचित रखा गया था। बालिकाओं को शिक्षित करने की बात कौरी-कल्पना हीं थी।उस समय इनके द्वारा वंचितों-शोषितों को शिक्षित करने का कार्य शुरू किया गया। ऐसी समाज सुधारिका जिन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के लिए आजन्म कार्य करती रहीं।इनके द्वारा कुल अठारह विद्यालय ,एक औषधालय,एक अनाथालय भी खोले गये थे। विधवा पुनर्विवाह के लिए भी इनके द्वारा आंदोलन चलाया गया था। रोगियों की सेवा करते करते 10मार्च 1897को इनका निधन हो गया।उनका प्रसिद्ध वाक्य था-“हमारा एक मात्र शत्रु है, जिसके कारण हमारा विकास अवरूद्ध हो जाता है,उस शत्रु का नाम है-“अविद्या”।पढ़ो ज्ञान अर्जित करो और उन्नति करो।
मुख्य वक्ता बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रोफेसर आलोक कुमार यादव ने अपने प्रबोधन में कहा कि आज भी समाज में भयंकर रूप से छुआ-छूत हो रहा है।संपन्न जातियों को समझना पड़ेगा कि “अछूतों से घृणा नहीं करें”,जबकि सारे कार्य इन्हीं निम्न वर्गों के द्वारा होता रहा है। राजनीति नेता भी देश को झांसे में रखते हैं,जो उचित नहीं है।
पूर्णिया महिला कालेज के व्याख्याता प्रमिला कुमारी ने कहा कि गांव-कस्बों में जाकर माता सावित्रीबाई फुले के उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा की जानी चाहिए। बामसेफ संगठन से ई सुरेश प्रसाद शर्मा, भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया के जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष योगेन्द्र राम, सेवा सदन के संस्थापक शंभू प्रसाद दास, मजदूर संघ के संस्थापक दिनेश दास,तैलिक साहू समाज के जिलाध्यक्ष सोपाल साह,प्रदीप साह, कालीप्रसाद गुप्ता, यादव महासभा के जिला प्रधान महासचिव सुमित कमल, सुरेन्द्र अम्बेडकर,भीम सेना जिलाध्यक्ष निप्पू पासवान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला संयोजक बम-भोला सहनी,पवन सहनी, शंकर सुमन(इंटरनेशनल खिलाड़ी),मुसहर-भूइंया संघ के जिला अध्यक्ष मानिकचंद्र रिषिदेव ने सभा को सम्बोधित किया। मंच-संचालन का कार्य भारत मुक्ति मोर्चा के जिला प्रधान महासचिव बबलू गुप्ता ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:पूर्णिया जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर वाहिदा सरवर की जीत का स्वागत

Wed Jan 5 , 2022
पूर्णिया जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर वाहिदा सरवर की जीत का स्वागत पूर्णिया अंबेडकर सेवा सदन में बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ के तत्वाधान में किया गया। विजयी अति पिछड़ा महिला प्रत्याशी वाहीदा सरवर ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और […]

You May Like

advertisement