भाजपा नेता ने थाना अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप डीआईजी से किया शिकायत कार्रवाई की मांग

आजमगढ़।बिलरिया गंज थाना क्षेत्र के थाना अध्यक्ष पर भाजपा नेता ने पर लगाए गंभीर आरोप
बतादे की डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित सुनील यादव के संग भाजपा नेता व नमामि गंगे जिला संयोजक ने शिकायती पत्रक सौंप बिलरियागंज थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए लगातार अपराधियों पर कार्रवाई की बात कर रहे है तो वही उनकी मनसा के विपरीत बिलरियागंज थानाध्यक्ष लगातार जिला बदर, गौकशी, गैंगस्टर जैसे दर्ज मुकदमे के अपराधियों को संरक्षण दे रहे है, जिससे इन अपराधियों के हौसले बुलंद है। इन अपराधियों के द्वारा आए दिन अपहरण, रंगदारी जैसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा जिसमे इनके द्वारा कोई कार्रवाई न करना सवालिया निशान खड़ा करता है। वही पीड़ित ने बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व कुछ अपराधिक किस्म के लोग धोखे से डरा धमकाकर मुझसे रंगदारी मांगने में सफल हो गए थे। हौसला बुलंद इन्हीं बदमाशों ने एक बार फिर से बिलरियागंज थाने के पास रंगदारी मांगने का प्रयास किया। जब पीड़ित वहां से अपनी जान बचाकर घर की तरफ भागा तो उन्होंने पीछा किया और हमला करके गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद बाजार में मौजूद ग्रामीणों ने इन अपराधियों की पिटाई कर दी। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में बिलरियागंज थानाध्यक्ष को भी सूचित किया गया लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। वही भाजपा नेता अरविंद गुप्ता ने थानाध्यक्ष के स्थानांतरण सहित इन अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोहरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो घरों में हुआ भारी नुकसान

Mon Sep 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी सोहरा गांव में दोपहर को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो घरों में बिजली के इलेक्ट्रॉनिक सामान का हुआ भारी नुकसान। जानकारी के अनुसार विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोहरा में आज दोपहर लगभग 12 बजे के करीब बारिश […]

You May Like

advertisement