भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा का जन्म दिन शहर में धूमधाम से मनाया गया

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा का जन्म दिन शहर में धूमधाम से मनाया गया।

रुद्रपुरः भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा का जन्म दिन शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह जगह केक काटे गये। साथ ही हवन पूजन, रक्तदान भी किया गया। बडी संख्या में लोगों ने विकास शर्मा को जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके दीघार्यु होने की कामना की। अपने जन्म दिन की के कार्यक्रम की शुरुआत विकास शर्मा ने आदर्श कालोनी स्थिति नीलकंठ मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना से की। इस पक्ष्चात रम्पुरा स्थिति चौरासी घंटा मंदिर में हवन पूजन कर विकास शर्मा के दीर्घायु होने की कामना की गयी। उधार गाबा चौक पर रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों युवाओं ने रक्तदान कर विकास शर्मा के दीर्घायु होने की कामना की। उधर भगत सिंह चौक पर श्री केदार सेवा मंडल की ओर से विकास शर्मा के जन्म दिन के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा विकास शर्मा के जन्म दिन के उपलक्ष्य में शहर के द्रजिट कैंप, मुख्य बाजार, रम्पुरा सहित कई स्थानों पर केक काटने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। जगह जगह जन्म दिन कार्यक्रमो मे विकास शर्मा का जोर दार स्वागत करते हुए उन्हें जन्म दिन की बधाई दी गयी। जन्म दिन कार्यक्रमो मे पहुंचे शुभ चिंतको का विकास शर्मा ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और शुभ चिंतको के स्नेह और प्यार की बदौलत ही वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

जन्म दिन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दिपिन सुखीजा, मोहन तिवारी, योगेश वर्मा, शंकर विक्ष्वास,गोपाल पटेल, धीरेन्द्र मिश्रा, बिट्टू चौहान, गिरीश पाल,केके त्रिपाठी, अशोक विक्ष्वास, आदेश भारद्वाज, सचिन शर्मा, विशु ढखली,गोलू मिस्र ी,जी के शर्मा, सुनील ठुकराल,धर्म सिंह कोली,प्रीति धीर,विपिन चौहान, राजन ठुकराल,अशोक मंडल, अजय पाल,सुदीप डे,सत्यपाल गंगवार आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी: जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल और महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी द्वारा प्रेस वार्ता,

Sun Apr 30 , 2023
जिलाकांग्रेस कमेटी नैनीताल, महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी द्वारा प्रेस वार्ता संवाददाता राजकुमार केसरवानी हल्द्वानीप्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 8 अप्रैल 2023 को आज की चिट्ठी कार्यक्रम की शुरुआत की […]

You May Like

Breaking News

advertisement