दूसरों का भला चाहने वालों का भगवान कल्याण करते हैं : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

दूसरों का भला चाहने वालों का भगवान कल्याण करते हैं : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
दूरभाष – 9416191877

ब्रह्मचारियों ने किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप।

कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई : ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ स्फटिक मणि शिवलिंग पर सफेद फूल, सफेद चंदन, चावल, पंचामृत, सुपारी, फल और गंगाजल से भगवान शिव और माता पार्वती का विधिवत सावन पूजन किया।
सावन पूजन में उन्होंने पावन शिवलिंग पर अभिषेक भी किया। इसी अवसर पर परमाध्यक्ष ब्रह्मचारी के सानिध्य में ब्रह्मचारी एवं विद्यार्थियों ने पंचकेश्वर मंत्रों तथा नियमित महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया।
ब्रह्मचारी ने बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति का विशेष महत्व है। भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि सावन महीने में भगवान शिव को समर्पित रहने वाले भक्तों को जीवन में कष्टों और मृत्यु का भी भय नहीं रहता है। शिव भक्ति करने वाले जो लोग दूसरों का भला चाहते हैं, भगवान उन भक्तों का कल्याण करते हैं। ब्रह्मचारी को पूजन आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री ने सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, के.के. कौशिक, पवन गर्ग, राजेश सिंगला, अशोक गर्ग, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजन करते हुए जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी तथा अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के 7 केन्द्रों पर 953 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 339 रहे गैर-हाजिर

Sat Jul 8 , 2023
कुवि के 7 केन्द्रों पर 953 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 339 रहे गैर-हाजिर। ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। शनिवार को होगी बीपीएड, एमपीएड, एमएससी गृह विज्ञान की परीक्षाएं। कुरुक्षेत्र, 07 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूजी/पीजी कोर्सिज में दाखिला लेने हेतु शुक्रवार को 6 कोर्सिज में परीक्षार्थी परीक्षा देने हेतु […]

You May Like

advertisement