ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन के संरक्षक मनोनीत

ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन के संरक्षक मनोनीत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ब्रह्मचारी देशभर में कर रहे हैं संस्कृत एवं अन्य शिक्षण संस्थानों का संचालन।

कुरुक्षेत्र, 30 जून : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन का संरक्षक मनोनीत किया गया है। अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो. रमेश कुमार पाण्डेय ने संस्कृत के प्रति ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की देश के विभिन्न राज्यों में संस्कृत के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें 3 वर्ष के लिए इस पद पर मनोनीत किया है।
ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी इससे पूर्व उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। साथ ही उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे हैं। ब्रह्मचारी द्वारा श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश, श्री जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र, श्री जयराम संस्कृत वेद विद्यालय बेरी, झज्जर, श्री जयराम कन्या महाविद्यालय लौहार माजरा कुरुक्षेत्र, श्री जयराम गर्ल्स पॉलिटेक्निक लौहार माजरा कुरुक्षेत्र, श्री जयराम महिला बी.एड. कालेज लौहार माजरा कुरुक्षेत्र, श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लौहार माजरा कुरुक्षेत्र, डी.एस.बी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश इत्यादि का संचालन किया जा रहा है।
ब्रह्मचारी के द्वारा गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अनेक गोशालाओं व संतों एवं अतिथियों के सेवार्थ अनेक स्थानों में आश्रमों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही आश्रमों के माध्यम चिकित्सा सेवा, निर्धन कन्याओं का विवाह व असहायों की सहायता प्रदान की जा रही है। इस प्रकार की सेवाओं के माध्यम से वह सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सतत तत्पर हैं।
इस अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन का आभार प्रगट किया और कहा कि वह अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन के माध्यम से संस्कृत के विकास व प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करेंगे।
श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी

Sat Jul 1 , 2023
कुवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 30 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आठ कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र […]

You May Like

advertisement