ब्राह्मण समाज घरों पर काला झंडा लगाकर शांति तरीके से अखिलेश यादव का किया विरोध

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आजमगढ़ जनपद में आ रहे हैं, वे आजमगढ़ में अपने नए पार्टी कार्यालय व आवास का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर जहां जनपद के सपाई पूरी तैयारी में जुट गए हैं, वही उनके आगमन के विरोध में पूरे जिले में जगह-जगह ब्राह्मणों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण महासभा व विश्व हिंदू महासंघ के आह्वान पर आजमगढ़ जनपद में ब्राह्मणों ने अपने घरों पर काला झंडा लगाकर शांतिपूर्वक अपना विरोध व्यक्त किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने आप को पीडीए का महानायक कहने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अगर चाहे होते तो इटावा में यादव और ब्राह्मणों के बीच हुए विवाद को बैठकर शांतिपूर्वक सुलह समझौते के आधार पर शांत कर दिए होते हैं लेकिन उनके द्वारा ऐसा न कर यादव और ब्राह्मणों के बीच गहरी खाई पैदा करने के लिए इस मामले को तूल दे दिया गया। उन्होंने कहा कि यादव और ब्राह्मणों के बीच पूर्व से ही मधुर संबंध रहे हैं, अगर ब्राह्मण पूजा पाठ करता है तो यादव उस पूजा पाठ में अपना सकारात्मक सहयोग करता है। आज जिस तरह से सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि अखिलेश यादव जाति और वर्ग में बंटवारा की राजनीति कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन : ’’बिहान’’ से जुड़कर महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर

Thu Jul 3 , 2025
जिले में स्वसहायता समूह की 58 सदस्यों को सेंट्रिंग प्लेट के लिए मिला ऋण धमतरी 03 जुलाई 2025/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-“बिहान“ महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं […]

You May Like

advertisement