बरेली: मंडप छोड़ दुल्हा फरार, दुल्हन ने पीछा कर बस में दबोचा

मंडप छोड़ दुल्हा फरार, दुल्हन ने पीछा कर बस में दबोचा

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : प्यार का परवान चढ़ने के बाद अग्नि को साक्षी मानकर दुल्हन के साथ फेरे लेने के दौरान दुल्हे का मूड बदल गया और वह फिर मंडल से उठकर चल दिया। इसके बाद वह मंदिर से फरार हो गया। दुल्हे को वहां से जाने की खबर पर दूल्हे की तलाश में दुल्हन भी दौड़ पड़ी और उसे पकड़ कर वापस ले आई। बता दें बरेली से यह अलग तरह का मामला सामने आया है।
शहर के पुराना शहर में रहने वाली युवती का ढाई साल पहले बदायूं के बिसौली निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मरने का वादा किया। इस दौरान लड़की के परिजनों को इसका पता चल गया। बदनामी के डर से युवती के परिजनों ने शादी करने को कहा। जब युवती ने अपने प्रेमी को यह बात बताई तब वह शादी को तैयार हो गया।
रविवार की रात आपसी सहमती से भूतेश्वरनाथ मंदिर में शादी का मंडल सजाया गया। शादी की तैयारी शुरू हो गई। दुल्हन और दुल्हा दोनों सज सवर कर शादी के मंडल पर पहुंचे। लेकिन कुछ ही देर में दुल्हा मंडल से फोन पर बात करते हुए उठ गया और वह वहां से भाग गया। दुल्हन को इसका पता लगा तो उसने बहादूरी दिखलाते हुए युवक का पीछा किया और बस अड्डे पहुंची, लेकिन दुल्हा बस में बैठ कर निकल गया था। 20 किलो मीटर तक पीछा करने के बाद वह दुल्हे को बस में पकड़ पाई और बस से उतार कर अपने साथ ले आई।
इस दौरान दुल्हे ने बताया कि वह अपनी मां को लेने जा रहा था। उसके बाद शादी करता। लेकिन दुल्हन नहीं मानी और मंदिर परिसर में सजे मंडल पर ले जाकर दोनों ने साथ फेरे लेकर शादी की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार युवक पर हुआ जानलेवा हमला

Tue May 23 , 2023
एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार युवक पर हुआ जानलेवा हमला दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे युवक को उसके गांव के ही दबंग युवकों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। बता दें युवक ने अपनी पत्नी से छेड़छाड़ के मामले में […]

You May Like

Breaking News

advertisement