जयराम पब्लिक स्कूल में ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य संघ अधिकारी ने निरीक्षण किया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

श्री जयराम सैनिक स्कूल के विषय में विचार विमर्श किया।

कुरुक्षेत्र, 4 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य संघ अधिकारी एन.सी.सी. मुख्यालय अम्बाला, कमांडर ऑफिसर कर्नल अमरदीप कहलोन, रिशालदार एवं मेजर सुनील कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया। सर्वप्रथम कैडेट्स द्वारा संघ अधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस के पश्चात उन्होंने पी.आई. स्टाफ, एन.सी.सी. अधिकारी और सिविल स्टाफ के साथ मुलाकात की। ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य ने यूनिट कार्यालय के दस्तावेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस वर्ष पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत सैनिक स्कूल बनने जा रहे श्री जयराम सैनिक स्कूल के प्रबंधन सदस्य, श्री जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आयुक्त टी.के. शर्मा, निदेशक एस.‌एन. गुप्ता एवं स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल से मुलाकात कर सैनिक स्कूल के विषय में विचार विमर्श किया। साथ ही कैडेट्स को संबोधित किया। इस अवसर पर एन.एन.ओ. सुनीता रानी, सूबेदार जुगराज सिंह, जे.सी.ओ. और पी.आई. (पर्सनल इंचार्ज) मौजूद रहे।
एन.सी.सी . मुख्यालय अम्बाला से आए अधिकारी मुलाकात करते हुए एवं एन.सी.सी. कैडेट्स को जानकारी देते हुए।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल ने आज श्री खालसा गुरुद्वारा साहिब फिरोजपुर छावनी को दो व्हीलचेयर दान कीं

Fri Apr 5 , 2024
फिरोजपुर 4 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= श्री खालसा गुरुद्वारा साहिब, फ़िरोज़पुर कैंट में सामाजिक कार्य संस्था रोटरी क्लब फ़िरोज़पुर रॉयल द्वारा दो व्हीलचेयर दान की गईं जिसमें गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष श्री सतिंदर सिंह सहित गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्य और रोटरी क्लब रॉयल के सदस्य उपस्थित थे। […]

You May Like

Breaking News

advertisement