बाबा खाटू श्याम दर्शन के लिए शुरू होगी बस सर्विस

बाबा खाटू श्याम दर्शन के लिए शुरू होगी बस सर्विस।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 30 का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला।

कुरुक्षेत्र, 20 अक्तूबर : रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 30 के पूर्व प्रधान प. सुरेश कुमार, प्रधान डा. केवल कृष्ण, चेयरमैन प्रवीण शर्मा एवं सदस्य तेजपाल सिंह ने सेक्टर 30 की समस्याओं को लेकर विधायक सुभाष सुधा से मुलाकात की। उन्होंने विधायक के समक्ष उमरी चौक से सेक्टर 30 चौक तक तिरंगा लाइट लगवाने, चौंक बनवाने, बाबा खाटू श्याम दर्शन के लिए बस सेवा और रेल सेवा आरंभ करने और सामुदायिक केंद्र के संदर्भ में अपनी बात रखी और ज्ञापन सौंपा।
विधायक सुभाष सुधा ने मौके पर ही रोडवेज अधिकारी कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम दर्शन के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए बातचीत की। साथ ही उन्होंने तिरंगा लाइट के विषय में कहा कि शीघ्र ही उमरी चौक से सेक्टर 30 की पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा बनाई गई सड़क पर तिरंगा लाइट लगवाई जाएंगी। सेक्टर 30 चौक पर होने वाली दुर्घटनाएं सर्विस रोड के बनने से समाप्त हो जाएंगी। एच.एस.वी.पी. विभाग की जलघर की दीवार हटवा दी गई है और बिजली की छोटी बड़ी दोनों लाइनें वहां से शिफ्ट करवा दी गई हैं। शीघ्र ही वहां भव्य चौंक बनाने, साइन बोर्ड लगवाने और सर्विस रोड निकलवाने का कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 30 में नई तकनीक वाला सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। जिसमें सभी सुविधाएं होंगी। उन्होंने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेक्टर 30 कुरुक्षेत्र सबसे पिछड़ा हुआ सेक्टर था अब उसमें सभी सुख सुविधा हो गई है। लाइट, बिजली, सड़कें और पानी की समुचित व्यवस्था करवा दी गई है। इस अवसर पर एसोसिएशन ने विधायक सुभाष सुधा का धन्यवाद किया।
विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 3 हजार से अधिक कलाकार मंच पर बिखेरेंगे हरियाणवी लोककला एवं संस्कृति के रंग : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Fri Oct 20 , 2023
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 3 हजार से अधिक कलाकार मंच पर बिखेरेंगे हरियाणवी लोककला एवं संस्कृति के रंग : प्रो. सोमनाथ सचदेवा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।दूरभाष – 9416191877 केयू में 28 से 31 अक्टूबर तक होगा राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 20 […]

You May Like

Breaking News

advertisement