Uncategorized

अटल जन्म शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत हजरत अली के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

अटल जन्म शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत हजरत अली के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा

स्टेडियम के सामने गरीब बेसहारा असहाय लोगों को भीषण ठंड से राहत के लिए कंबल बांटे गए।
मोर्चे के जिला महामंत्री संदीप जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही है। कंबल वितरण के साथ ही सभी लोगों को पार्टी में भी शामिल किया गया। समाजसेवी अतुल गुप्ता ने कहा कि गरीबों को इस ठंड में कंबल पाकर राहत महसूस होगी। नगर अध्यक्ष मो आरिफ ने बताया कि आज हजरत अली के जन्मदिन के मुबारक दिन पर कंबल बांटे गए। इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव, महेश नारायण, आशीष जैन, लल्लन के साथ मेहताब, हीरा, असलम, शरीफ, शकील, नाजिम, मोहम्मद, सबीहा, नसरीन, इशरत, पियारा, शन्नो, आजाद, मुन्ना, हारून, मुन्नी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel