Uncategorized

ECCE शिक्षिका चयन में धांधली का आरोप, अभ्यर्थियों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

ECCE शिक्षिका चयन में धांधली का आरोप, अभ्यर्थियों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़।
ECCE (Educator/बाल वाटिका शिक्षिका) चयन प्रक्रिया में अनियमितता और धांधली के आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने मंडलायुक्त आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि जारी की गई रेन्डम सूची को निरस्त किया जाए और मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप पुनः दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया कराई जाए।

प्रार्थिनी सलोनी सिंह, आंचल चौहान, रिया सिंह, शिखा सिंह, ज्योति भारद्वाज, नीलू राजभर सहित अन्य अभ्यर्थियों ने बताया कि पहले दिए गए आश्वासन के बावजूद अब तक सूची निरस्त नहीं की गई और न ही दोबारा वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की गई है।

अभ्यर्थियों ने कहा कि वे सभी यह चाहते हैं कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि इस पूरे प्रकरण पर प्रशासन लिखित या सार्वजनिक नोटिस जारी करे ताकि जवाबदेही तय हो सके।

ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel