एक पौधा माँ के सम्मान में कैंट विधायक ने बरेली काॅलेज में आंवले का लगाया पौधा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई-प्रथम बरेली कॉलेज, बरेली द्वारा “एक पौधा मां के सम्मान में” पौधारोपण कार्यक्रम के द्वितीय दिन बरेली कैंट के माननीय विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी ने बरेली कॉलेज, बरेली के प्राचार्य प्रो.ओ.पी.राय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव यादव, डॉ.आलोक खरे, प्रवेश नियंत्रक डॉ. वंदना शर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह, दर्शनशास्त्र के प्रभारी डॉ. आर.के गुप्ता इत्यादि शिक्षकों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की उपस्थिति में आंवले के पौधे का रोपण किया।
इस दौरान कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी ने कहा कि आंवला जैसे महत्वपूर्ण पौधे को रोपण करने से ज्यादा जरूरी इस औषधीय पौधे को बचाए रखना है इसलिए पौधारोपण के साथ-साथ प्रत्येक पौधे के साथ ट्री गार्ड का लगाया जाना भी जरूरी है । जैसे मां अपने बच्चों को काला टीका लगाकर सुरक्षित करती है उस प्रकार ही पौधे को लगाने के साथ-साथ ट्री गार्ड सुरक्षा कवच के रूप में लगाया जाना चाहिए, जिससे रोपित किए गए शत प्रतिशत पौधों को जीवनदान मिल सके।
राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई-प्रथम के स्वयंसेवकों के आग्रह पर श्री संजीव अग्रवाल जी ने कहा कि वह बरेली कॉलेज,बरेली में रोपित किये जा रहे हैं सभी पौधों के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
बरेली कॉलेज,बरेली के प्राचार्य प्रो.ओ.पी.राय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई- प्रथम के स्वयंसेवकों के परिसर में पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास का महाविद्यालय आभार व्यक्त करता है क्योंकि बरेली कॉलेज, बरेली शहर के बीचों बीच स्थित ऐसी शैक्षणिक संस्था है जो शिक्षा के साथ-साथ बरेली शहर को शुद्ध ऑक्सीजन भी प्रदान करती है।पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो.वी.पी सिंह, प्रो.मनमीत कौर, प्रो. एम.बी कलहंस, शशांक गंगवार,विनीत यादव, तपन कुमार, ईशान गुप्ता, अमन यादव, नवनीत, हेमंत चौहान, शिवपूजन शंखधार अभिषेक यादव,विवेक कुमार,अमन यादव,तपन कुमार,ईशान गुप्ता,शशांक गंगवार, नवनीत,हेमंत कुमार,शिवपूजन शंखधार इत्यादि स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम कार्यकारिणी में निर्विरोध चुने गए पार्षद गुल बशर, पार्टी कार्यालय पर हुआ स्वागत

Fri Jun 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नगर निगम कार्यकारिणी के आज सम्पन्न हुए चुनाव में सपा के पार्षद गुल बशर अंसारी निर्विरोध चुन लिए गए इस प्रक्रिया के बाद साथी पार्षदों के साथ वे पार्टी कार्यालय पहुँचे जहाँ उनका सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement