300 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विरोधी का कार्यालय घेरा, तोड़फोड़
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : वार्ड 30 सपा से चुनाव जीतने के बाद पार्षद ने दबंगई दिखाना शुरू कर दी। आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रतिद्वंद्वी के कार्यालय में ताड़फोड़ कर डाली। साथ ही अपने 300 समर्थकों के साथ प्रतिद्वंद्वी से अभद्रता की। प्रतिद्वंद्वी ने 10 को नामजद करते हुए 300 अज्ञात के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किला थाना क्षेत्र के सवालेनगर निवासी इस्लाम खां ने बताया कि वार्ड 30 से पार्षद पद के लिए वह निर्दलीय से खड़े थे। उनका चुनाव चिन्ह कुर्सी था। इसी वार्ड से सपा प्रत्याशी अलीम खां सुल्तानी खड़ा था। शनिवार को हुई मतगणना में वह चुनाव जीतकर चार बजे आया था। वह अपने साथी के साथ इस्लाम के घर पहुंचा यहां उसने दरवाजे पर लाते मारी। उस समय घर में सिर्फ महिलाएं थी बाकी लोग मतगणना स्थल से लौट रहे थे। इसके बाद आरोपी सीएनजी पेट्रोल पंप के पास उनके भतीजे के कार्यालय पर पहुंचा यहां उसने अपने साथी स्वालेनगर का अलीम खां सुल्तानी, आसिम, फरमान, शादाब, अजीम, फैसल, जाहिद मियां उर्फ छोटा, शाहिद साजिद, मोहित, अरमान के साथ मिलकर कार्यालय में आकर तोड़फोड़ की और सभी सामान तहस-नहस कर दिया। इस्लाम खां जब वह घर पहुंचे तब उन्हें परिवार वालों और मोहल्ले वालों ने सपा से जीते अलीम खां की करतूत के बारे में बताया। विरोध करने पर सपा पार्षद के करीब तीन सौ समर्थकों ने अभद्रता की। यह देख इस्लाम खां परिवार वाले डर गए और अपने घर में जान बचाकर भाग गए। इस्लाम खां ने बताया कि सपा पार्षद अलीम सुल्तानी गुंडई के बल पर अपने गुर्गों के साथ मिलकर बदमाशी करता है। अवैध तरीके से सट्टा कराता है। पार्षद अलीम सुल्तानी से अपने व अपने परिवार को जान का खतरा बताया है। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ तोड़फोड़ करने, आचार संहिता का उल्लघंन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की।