जांजगीर-नैला  के वार्ड कमांक 01 में स्थित गोधन खरीदी केन्द्र सह गौठान में नियमित हो रही गोधन खरीदी

जांजगीर-चांपा 28 मई 2023/ नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के वार्ड क्रमांक 01 में स्थित गोधन खरीदी केन्द्र सह गौठान में नियमित गोधन खरीदी हो रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला से प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति में 8585 क्विटल गोबर क्रय किया जा चुका है। योजना अनुसार इन क्रय गोबर का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट बनाने में किया जा रहा है। इस गोठान से अब तक 1335 क्विंटल कम्पोस्ट उत्पादित किया चुका है। जिसमें से 1205 क्विटल कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। गोधन खरीदी केन्द्र में मिशन क्लिनसिटी से जुड़े महिला स्व सहायता समूह द्वारा गोधन कय एवं कम्पोस्ट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। गोधन खरीदी केन्द्र के पास ही नगरपालिका का निमार्णाधीन गोठान है। जिसमें आसपास के वार्डाे से पशुधन को स्थानीय चरवाहे लाते है। इस गौठान में तार फेसिंग का कार्य कर लिया गया है। साथ ही शेड निर्माण का कार्य प्रगति पर है। गौठान में पाये जाने वाले पशुधन के पेयजल हेतु गौठान के भीतर ही पूर्व निर्मित तालाब है। विदित हो की नगरपालिका जांजगीर नैला में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 01 गौठान स्वीकृत है। जिसकी प्राक्कलित राशि 19.11 लाख रूपये है गौठान निर्माण में अब तक राशि 4.37 लाख व्यय हुये है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निःशुल्क शिक्षा का अधिकार के तहत ऑनलाईन आवेदनों पर लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची

Sun May 28 , 2023
     जांजगीर चांपा 28 मई 2023/निःशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत ऑनलाईन पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/rte/ के माध्यम से जिले के 445 अशासकीय विद्यालयों हेतु 3974 सीट निर्धारित है जिसमें कुल 6447 आवेदन प्राप्त हुए है। नोडल प्राचार्यों द्वारा आवेदनों का परीक्षण करने के बाद 2730 अपात्र किया गया, […]

You May Like

Breaking News

advertisement