हरियाणा: देवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष ने दी अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी को सांत्वना

देवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष ने दी अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी को सांत्वना।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

9 नवम्बर को अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के पूज्य पिता स्व. लक्ष्मी चंद जोशी की रस्म पगड़ी।
 
कुरुक्षेत्र, 7 नवम्बर : करीब 27 वर्ष पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अमेरिका में जा कर वहां के विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय जे.एम.डी. ग्रुप कम्पनीज प्रमुख नरेंद्र जोशी के पिता पूज्य लक्ष्मी चंद जोशी के कुरुक्षेत्र में गत दिवस आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का लगातार सिलसिला जारी है। उनके सेक्टर 5 स्थित निवास पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक पहुंच रहे हैं। सोमवार को जोशी के निवास स्थान पर देश की 52 शक्तिपीठों में से एक कुरुक्षेत्र स्थित श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा पहुंचे। उन्होंने नरेंद्र जोशी एवं उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि जोशी परिवार हमेशा ही समाजसेवा के कार्यों में आगे रहता है। दिल्ली के जज स्नेहहिल शर्मा ने भी शोक व्यक्त किया। इस मौके पर दीपक जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता  जय भगवान शर्मा डी. डी., वरिष्ठ कांग्रेसी नेता परीक्षित मदान, सुरक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त अशोक त्यागी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ए.आर. सतीश शर्मा, बी. डी. मदान, प्रवीण भारद्वाज, राकेश गोयल इत्यादि ने भी शोक व्यक्त किया।
रस्म पगड़ी कल
अप्रवासी भारतीय जे.एम.डी. ग्रुप कम्पनीज प्रमुख नरेंद्र जोशी के पिता पूज्य स्व. लक्ष्मी चंद जोशी की रस्म पगड़ी क्रिया 9 नवम्बर को पीपली रोड़ पर पाल प्लाजा में 1 से 2 बजे दोपहर को होगी।
स्व. लक्ष्मी चंद जोशी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने 180 से अधिक बच्चों को दिए इम्यूनिटी बूस्टर पैक

Mon Nov 7 , 2022
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने 180 से अधिक बच्चों को दिए इम्यूनिटी बूस्टर पैक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान। कुरुक्षेत्र, 7 नवम्बर : कुरुक्षेत्र जिला के विभिन्न गांवों में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान निरंतर चलाया […]

You May Like

Breaking News

advertisement