बिहार: समस्याओं को लटकाने वाले अधिकारियों को “आप की अदालत” में बुलाएंगे : चंद्र भूषण

समस्याओं को लटकाने वाले अधिकारियों को “आप की अदालत” में बुलाएंगे : चंद्र भूषण

अररिया
आम आदमी पार्टी (आप) ने अधिकारियों को चेताया कि जनता की समस्याओं को तुरंत हल करें नहीं तो उन्हें ” आप की अदालत” में बुलाएंगे और आन द स्पॉट फैसला कराएंगे।
आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता और अररिया जिला प्रभारी चंद्र भूषण ने स्पष्ट कहा कि आजादी के 70 दशक के बावजूद भी जनता अपनी समस्याओं से बिलबिला रही है, तड़प रही है, प्रतिदिन मर रही है। अधिकारी मस्त हैं, जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जनता पस्त है। अब यह सब नहीं चलेगा। अंग्रेजी वाला स्टाइल नहीं चलेगा‌। जनता का राज है। जनता की बात सुनी जाएगी और फैसला भी ऑन द स्पॉट अधिकारियों को लेना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ 15 अगस्त से पूरे बिहार में “आप की अदालत” का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत अररिया जिले में भी पंचायतवार इस तरह की अदालत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगाएंगे। लोगों की समस्याओं को समझने के लिए संबंधित अधिकारियों को बुलाया जाएगा और ऑन द स्पॉट फैसले लिए जाएंगे, नहीं तो नियत समय पर समस्या का समाधान के लिए उनपर दबाव डाला जाएगा।
आप प्रवक्ता चंद्र भूषण ने कहा कि जनता राज में जनता की सुनी जाएगी। लोकतंत्र है तो इस लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि नौकर होते हैं लेकिन आजादी के बाद अंग्रेजों का ही कानून चल रहा है, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मालिक बन बैठे हैं और जनता नौकर। यह सब नहीं चलेगा। जन आंदोलन के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। आप की अदालत के जरिए लोगों को लोकतंत्र की विशेषता बताई जाएगी और न्याय का भरोसा दिलाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पंचायतों और सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का आलम है। बिना पैसे के लेनदेन के कोई काम नहीं होता। दलाली अपनी चरम सीमा पर है। ऐसे लोगों को जनता के सहयोग से मार भगाया जाएगा। उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा और उन्हें जेल भिजवाने का प्रबंध किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: सुवास्थ कार्यशाला का हुआ आयोजन

Tue May 17 , 2022
सुवास्थ कार्यशाला का हुआ आयोजनअररियाअररिया हेल्थ केयर एवं डायबिटीज केंद्र अररिया में डॉ अभय कुमार के द्वारा रविवार को स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। रविवार को मानसिक रोगी के लिए डॉ लिंकन वर्मा द्वारा मुफ्त रोगियों को देखा गया। मुफ्त दावा भी दी गई।पूरी दुनिया में हज़ारों-लाखों लोग मानसिक […]

You May Like

advertisement