वंचितों के लिए संघर्ष करते रहे चंद्रजीत यादव – रामजनम यादव


आजमगढ़ में हरबंशपुर स्थित सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र में चंद्रजीत यादव की 96वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने बताया कि यादव ने हमेशा मजदूरों, किसानों, दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने भविष्य की राजनीति के प्रति सजग रहते हुए समाजवाद को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया।

आजमगढ़, संवाददाता। नगर के हरबंशपुर स्थित सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र में गुरुवार को राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव की 96वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चंद्रजीत यादव भविष्य की राजनीति के प्रति हमेशा सजग रहते थे। वर्ष 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने पर उन्होंने भांप लिया था कि जिस तरह से कुछ दल सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत कर रहे हैं, वह भविष्य के लिए बड़ा खतरा साबित होगा। उन्होंने मजदूरों, किसानों, महिलाओं, दलितों एवं पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष किया। समाजवाद उनकी नस-नस में भरा था।
समाजवादी रास्ते में आने वाले किसी भी तरह के व्यवधान से उन्होंने समझौता नहीं किया। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के अध्यक्ष रामकुमार यादव ने की। संचालन महासचिव अरविंद कुमार भारती एडवोकेट ने किया। जयंती समारोह को मुख्य रूप से प्रोफेसर डॉ. नागेंद्रनाथ यादव, प्रोफेसर डॉ. जहूर आलम, विधायक आलमबदी आजमी, चंद्रपाल सिंह यादव, रामअवध यादव, मुन्नू यादव, पत्रकार विजय यादव, रामदरश यादव, आनंद उपाध्याय, मुख्तार अहमद, कामरेड दुखहरण सत्यार्थी, खुर्शीद आलम, सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र के निदेशक रामजनम यादव आदि ने संबोधित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स रायबरेली ब्लड सेंटर को NABH मान्यता मिली

Fri Jan 2 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली के रक्त केंद्र (ब्लड बैंक) को ब्लड बैंकिंग और ट्रांसफ्यूजन सेवाओं में राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (NABH) द्वारा मान्यता दी गई है। कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन […]

You May Like

Breaking News

advertisement