सावन में महामृत्युंजय मंत्र जाप से भोलेनाथ होते हैं प्रसन्न : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

सावन में महामृत्युंजय मंत्र जाप से भोलेनाथ होते हैं प्रसन्न : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम विद्यापीठ में लगातार जारी है रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप।

कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई : जयराम विद्यापीठ में सर्वकल्याण एवं समाज सेवा की भावना से अनुष्ठान एवं धर्म कर्म के कार्य किए जाते हैं। आजकल सावन काल चल रहा है तो देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में सावन पूजन, रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप चल रहा है।
ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में चल रहे सावन पूजन में शामिल होने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार के रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप के.के. कौशिक एडवोकेट एवं परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।
आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार के अनुसार विद्यापीठ में विद्वान ब्रह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा प्रतिदिन रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के अनुसार भगवान शिव के महामृत्‍युंजय मंत्र का जाप प्रभावी व असरदार होता है। सावन महीना भगवान शिवजी को सबसे प्रिय है और सावन में महामृत्‍युंजय मंत्र का जाप करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्‍न होते हैं। इस मौके पर टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक व रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र जाप करते हुए ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोई भी वैज्ञानिक खून बना नहीं सका है, अपने खून को दूसरों की रगों में बहने का मौका दें, रक्तदान से बेहतर कोई दान नहीं : सत्य प्रकाश गुप्ता

Sun Jul 9 , 2023
कोई भी वैज्ञानिक खून बना नहीं सका है, अपने खून को दूसरों की रगों में बहने का मौका दें, रक्तदान से बेहतर कोई दान नहीं : सत्य प्रकाश गुप्ता। ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। रक्तदान शिविर में करीब 75 लोगों ने रक्तदान किया। कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई : श्री वैश्य अग्रवाल […]

You May Like

advertisement