चार धाम यात्रा: भारी बारिश के चलते यात्रा मार्ग पर रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही बंद रहेगी,

सागर मलिक

देहरादून: बरसाती सीजन में सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रात आठ से सुबह पांच बजे तक ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेंगी।

बरसात के चलते हाईवे व संपर्क मार्गां पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से के चलते हाईवे व संपर्क मोटर मार्ग पर अब सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही वाहनों का संचालन होगा। रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि बीते शनिवार को रात आठ बजे सोनप्रयाग से एक यात्री वाहन ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ था जो गूलर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन को रात को जाने की अनुमति कैसे और किस स्तर पर मिली, इसके बारे में सभी बैरियर प्वाइंट से जानकारी मांगी गई है।

वहीं उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित मुख्य मोटर मार्गों पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश के चलते दो मकान गिरे, मलबा स्कूल में घुसा,

Mon Jul 10 , 2023
सागर मलिक देहरादून: देहरादून जिले में पिछले 36 घंटों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विकासनगर में यमुना और टोंस नदी खतरे के निशान से ऊपर बहर रही है। बहादुरगढ़ और कुंजाग्रांट में एक-एक कच्चे मकान धाराशायी हो गए। वहीं त्यूणी क्षेत्र के एक स्कूल में पानी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement