जौनपुर: ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु चौपाल का हुआ आयोजन

ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु चौपाल का हुआ आयोजन —

संवाददाता — विजय दुबे

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
स्थानीय चौखड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय पर कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) शिवानी सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु तथा योजनाओं की समीक्षा के लिए चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सड़क, नाली आदि समस्याओं को कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा शिवानी सिंह ने सुना एवं संबंधित अधिकारियों को उक्त समस्याओं का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया, वहीं चौपाल के बाद मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश में मिट्टी का संग्रह भी किया गया।
इस दौरान चौपाल में रतन सिंह खण्ड विकास अधिकारी, गौड़ रमेश सचिव, दीपक कुमार लेखपाल, यशवंत कुमार कृषि विभाग, छाया मिश्रा पंचायत सहायक, अनुराधा मिश्रा आशा, ऊर्मिला सिंह आंगनवाड़ी, आशा देवी प्रधान, विजयभारत यादव प्रधान प्रतिनिधि, ऊर्मिला, आशीष सिंह सफाईकर्मी, राकेश सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, नागरनाथ पूर्व प्रधान, राहुल यादव, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, अच्छेलाल दुबे, हिरेंद्र दुबे एवं जय प्रकाश सिंह डब्बू सहित गांव के लोग उपस्थित रहें।।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में भगवान श्रीकृष्ण की अष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई

Sat Sep 16 , 2023
फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में भगवान श्रीकृष्ण की अष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई दीपक (शर्मा संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में आज भगवान श्री कृष्ण की अष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की मेन बाजार सीखो वाली गली के पास मयंक अग्रवाल की दुकान […]

You May Like

advertisement