सी एच सी द्वारा सन्त मंगल पुरी इंटर कॉलेज में निःशुल्क डेंटल कैंप का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मीरगंज , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज की ओर से संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज मीरगंज में निशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का डेंटल चेकअप एवं उन्हें दवाइयां का वितरण किया गया।
डेंटल चेकअप के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज से आये डॉक्टर वैभव मिश्रा तथा डॉक्टर जावेद हसन एवं फार्मासिस्ट एहसान की टीम ने संयुक्त रूप से जूनियर की कक्षाओं के बच्चों के डेंटल चेकअप किया। डॉ वैभव मिश्रा एवं डॉक्टर जावेद हसन ने बताया कि बच्चों के दांतों में अक्सर सड़ने की समस्या, दांतों से बदबू, आढ़े तिरछे दांत,मुँह में सफ़ेद छाले, मुँह में लाल दाने इत्यादि की समस्या रहती है। डॉ जावेद हसन ने बच्चों को तंबाकू का सेवन करने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया तथा कहां की तंबाकू सिर्फ कैंसर को ही बढ़ावा नहीं देता बल्कि विभिन्न रोगों को भी बुलावा देता है। डॉक्टर वैभव मिश्रा ने बताया अक्सर तंबाकू का प्रयोग करने से दिल की बीमारियां, उच्च रक्तचाप, लकवा, फेफड़े एवं स्वास्थ्य नलिकाओं का रोग, रक्त नलिकाओं का संकुचित हो जाना तथा पुरुषों एवं महिलाओं में नपुंसकता की समस्या पैदा हो जाती है। डेंटल कैंप में बच्चों की जांच के साथ-साथ उन्हें निशुल्क दवाई वितरण भी की गई।डेंटल कैंप के दौरान कालेज के उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता, उप प्रधानाचार्य सुभाष गंगवार, ललित सक्सेना, वीर पाल, जसवंत गंगवार आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बांके बिहारी मंदिर में चतुर्थ दिवस की कथा का हुआ आयोज" भक्ति से मिलते हैं भगवान"

Sat Feb 22 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन धाम से पधारे आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने, चतुर्थ दिवस की कथा सुनाते हुए बलि बामन प्रसंग सुनाया, बताया कि भगवान की आराधना और भक्ति करने से भगवान सहज प्राप्त हो जाते हैं,भक्त बलि […]

You May Like

advertisement