मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने किया पदभार ग्रहण

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बुधवार को जिला पंचायत में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने नये सीईओ का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। गुरूवार को उन्होंने जिला पंचायत की सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित शाखाओं के कामकाज की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारी, कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। नवपदस्थ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है। इसके पूर्व वे जांजगीर-चांपा में संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ थी। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है और ग्रामीणजनों की समस्याओं का निदान त्वरित करना है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिपं सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी का सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर बनाये जाने पर दी गई भावभीनी विदाई

Fri Nov 4 , 2022
जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी का सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर के पद पर स्थानांतरण होने पर जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने शॉल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर विदाई दी। इस दौरान जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद […]

You May Like

advertisement