मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी के निधन पर व्यक्त किया शोक

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 16 दिसंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को सेक्टर 13 में स्वर्गीय साहब सिंह सैनी के निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय साहब सिंह सैनी के पुत्र एडवोकेट विनोद सैनी के साथ- साथ परिवार के अन्य सदस्यों एडवोकेट तुषार सैनी, डा. एसआर सैनी, राजेश सैनी, वीणा सैनी, पूनम सैनी, अंकित सैनी, कनिका सैनी, नरेन्द्र सैनी, सुशील सैनी, बृज मोहन सैनी, पूर्व सरपंच शेर सिंह सैनी, मास्टर सुरेश सैनी के साथ दुख सांझा किया। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, सैनी समाज के अध्यक्ष गुरनाम सैनी, कॉप्रोटिव बैंक के चेयरमैन सुभाष सैनी, मार्किट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, भाजपा नेता प्रदीप झांब ने भी पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाडवा विधानसभा के नागरिकों की बदौलत ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मिली प्रदेश की भागडोर : सुमन सैनी

Wed Dec 17 , 2025
गांव खैरी में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली ब्राह्मण धर्मशाला का शिलान्यास और गांव बरगट में लाइब्रेरी का किया उद्घाटन।उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गांव खैरी, खैरी बरगट, जलालुद्दीन माजरा, रुडक़ी, बीड सोंटी, घडौली,काली रोनो में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।नागरिकों को अपने पुराने खान-पान, पहनावे और खेती को […]

You May Like

advertisement