लाडवा विधानसभा के नागरिकों की बदौलत ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मिली प्रदेश की भागडोर : सुमन सैनी

गांव खैरी में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली ब्राह्मण धर्मशाला का शिलान्यास और गांव बरगट में लाइब्रेरी का किया उद्घाटन।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गांव खैरी, खैरी बरगट, जलालुद्दीन माजरा, रुडक़ी, बीड सोंटी, घडौली,काली रोनो में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।
नागरिकों को अपने पुराने खान-पान, पहनावे और खेती को अपने की जरूरत।
गांव के विकास के लिए सरकार समय-समय पर भेज रही है ग्रांट।

लाडवा (प्रमोद कौशिक, अमित) 16 दिसंबर : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि लाडवा विधानसभा के नागरिकों की बदौलत ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रदेश की भागडोर मिल पाई हैं और पूरे प्रदेश में लाडवा की पहचान मुख्यमंत्री की विधानसभा के रूप में है। उन्होंने लाडवा विधानसभा के नागरिकों को आह्वान किया कि वो संत कबीर कुटीर की विजिट जरूर करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार में युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए किसी विधायक और मंत्री से पर्ची खर्ची के लिए मिलने की जरूरत नहीं है। अब योग्यता के आधार पर बिना खर्च पर्ची मेरिट पर नौकरियां मिल रही है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी मंगलवार को गांव खैरी, खैरी, बरगट, जलालुद्दीन माजरा, रुडक़ी, बीड सोंटी, घडौली, काली रोनो गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इससे पहले उपाध्यक्षा सुमन सैनी का ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सभी गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं को निपटने के निर्देश दिए। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गांव खैरी में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली ब्राह्मण धर्मशाला का नारियल फोडक़र शिलान्यास और गांव बरगट में रिबन काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए निर्देश दिए कि गांव से कचरा उठाने के लिए जल्द ही रिक्शा की व्यवस्था की जाएगी, जिससे घरों का कचरा गांव से बाहर डाले जाने में आसानी होगी। उन्होंने बुजुर्गों की समस्या पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन को निर्देश दिए कि बुढ़ापा पेंशन गांव में ही वितरित करने की व्यवस्था की जाए, ताकि बुजुर्गों को दूर के गांव में जाकर पेंशन प्राप्त करने में हो रही दिक्कत ना रहे।
नागरिकों को अपने पुराने खान-पान, पहनावे और खेती को अपने की जरूरत।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अभियान चलाने का आह्वान किया है। इस अभियान को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर स्वदेशी रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे जाकर सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने पुराने खान-पान, पहनावे और खेती को अपने की जरूरत है। हमारे बुजुर्गों द्वारा हमारी जरूरत खुद द्वारा ही तैयार सामान से की जाती थी। तभी हमारे देश को सोने की चिडिय़ा कहा जाता था। आज भी हमें स्वदेशी अपनने की जरूरत है।
गांव के विकास के लिए सरकार समय-समय पर भेज रही है ग्रांट
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि गांव में विकास करने के लिए गांव रुडक़ी में 57.57 लाख, गांव बरगट में 107.62 लाख, गांव जलालुद्दीन माजरा में 82.46 लाख, गांव बीड़ सोंटी में 50.77 लाख, गांव घड़ोंला में 69.51 लाख, गांव काली रोनो में 101.73 लाख, गांव खैरा में 72.36 लाख और गांव खैरी में 97.36 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। जिस राशि से गांव में विकास कार्यों को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास से ही हमारा देश विकसित भारत बन सकेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव के विकास के लिए समय समय पर ग्रांट भेज रहे हैं। इस मौके पर मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गोरी, चेयरमैन डॉ. सतीश कुमार मथाना, चेयरमैन जसविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र खैरा, सरपंच नीतू सैनी, सुरेश सैनी, परमजीत कश्यप, पूनम सैनी, मोनिका गुप्ता, बहादुर सिंह, राजकुमार, नाथीराम, रमेश, राजेंद्र, बलवंत सिंह, सुभाष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध रेत उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर की जा रही लगातार कार्रवाई, 01 चैन माउंटेन व  08 ट्रैक्टर जब्त

Wed Dec 17 , 2025
 जांजगीर-चांपा 17 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिज विभाग उडनदस्ता दल एवं राजस्व अमला द्वारा जिले के विभिन्न स्थानो पर अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण करने वाले वाहनो, स्थानों का औचक निरीक्षण कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।    खनि अधिकारी श्री अनिल कुमार साहू […]

You May Like

advertisement