
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से गांव हरिपुरा, बीड सुजरा,गांव नारायणगढ़ व गांव काहनगढ़ के विकास कार्यों के लिए दिए 21-21 लाख रुपए, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने नागरिकों की समस्याओं को सुना, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 सितंबर को लाडवा में जनसंवाद कार्यक्रम में सुनेंगे नागरिकों की समस्याएं।
बाबैन, प्रमोद कौशिक 2 सितंबर : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि बाबैन क्षेत्र के गांव रामशरण माजरा में कॉलेज खोलकर नागरिकों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए बड़ी सौगात दी है। अब युवाओं को स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। कॉलेज के निर्माण के साथ-साथ इसी सत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर कक्षाएं भी शुरू कर दी है। 5 सितंबर को लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, नागरिकों अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रख सकते है।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी बुधवार को गांव हरिपुरा, गांव बीड सुजरा, गांव नारायणगढ़ व गांव काहनगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से गांव हरिपुरा, गांव बीड सुजरा, गांव नारायणगढ़ व गांव काहनगढ़ के विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा की। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने नागरिकों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। चुनाव के दौरान महिलाओं से 2100 रुपए देने का जो वायदा किया था उसको पूरा करते हुए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को प्रदेश में शुरू किया और महिलाओं के खातों में अभी तक 10 किस्तों का पैसा भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भेजा गया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को 500 रुपए में गैस का सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। सिलेंडर की 500 रुपए से ज्यादा की कीमत को सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में महिलाओं के खातों में भेजा जा रहा है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार आमजन व जरूरतमंद लोगों के हित में कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सबका साथ सबका विकास की नीति के साथ विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। इसके लिए सरकार ने आयुष्मान योजना लागू की हुई है। इस योजना के तहत नागरिकों का 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त किया जा रहा है। जो नागरिक 70 वर्ष से ज्यादा की आयु के है उनको भी इस योजना में शामिल किया हुआ है। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि ग्राम सरपंच व नागरिक अपनी समस्याओं और परेशानियों को लिखित में दें। इन समस्याओं, शिकायतों का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समाधान करवाते है। सरकार हर विकास के काम को करने में सहयोग कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों की सभी 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदना शुरू किया और प्रदेश को समर्थन मूल्य पर फसले खरीदने वाला देश का पहला राज्य बनाया। किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, प्रधान जितेंद्र खैरा, नायब सिंह पटाक माजरा, सतबीर मंगोली, सरपंच सोनिया देवी, सरपंच कुसुम देवी, सरपंच निशा सैनी, सरपंच अमरजीत सिंह, पूनम सैनी, परमजीत कश्यप, रीना सैनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


