मुबारकपुर आज़मगढ़: ब्लॉक जहानागंज कंपोजिट विद्यालय गोधौरा में बच्चे नदारद

ब्लॉक जहानागंज कंपोजिट विद्यालय गोधौरा में बच्चे नदारद

मुबारकपुर आजमगढ़ मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के जहानागंज में कंपोजिट विद्यालय गोधौरा में बच्चे नदार मिले हैं। आप को बताते चले कि जितने टीचर है उतने ही बच्चे भी मिले हैं। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पहुंचे मीडिया कर्मियों को यह जानकारी तब मिली की जब अचानक पहुंचने के बाद यह पता चला की रजिस्टर में जिन बच्चों का नाम अंकित है वह बच्चे विद्यालय आते ही नही हैं। लेकिन सरकार से सारी सुविधा वसूल लिया जा रहा है। बच्चों का भोजन ड्रेस व कॉपी किताब के नाम पर सरकार की आंख में धूल झोंककर सरकार का खजाना डकार लिया जाता हैं। और सभी बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते भी हैं। यहां तक की जब मीडिया से बातचीत होने लगी तो प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने मीडिया कर्मियों से जबाब देने के सिवा अभद्रता से बात भी किये हैं।जहाँ एक टीचर को देश के बच्चों की नींव तैयार करने में सबसे बड़ा गुरु का दर्जा दिया जाता है। लेकिन प्रधानाध्यापक अनिल सिंह की हरक्क्त से मीडिया कर्मी भी चौंक गए हैं। जब देश के चौथे स्तम्भ के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया गया तो छोटे नौनिहालों के साथ किस तरह कस व्यवहार किया जाता होगा। इतना ही नही दूर भाष केंद्र के माध्यम से प्रधानाध्यापक अनिल सिंह धमकी भी दिलवाया है। उसके बाद प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने पत्रकारों को जान से मारने की भी धमकी दे दिया है। पत्रकारों की खबर बनाने पर खबर चलाने पर सोच लेना इस तरह से सरकार की मनसा पानी फिर रहा है। जितने विद्यालय में बच्चे हैं उतने ही कर्मचारी हैं अब देखना है की क्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई करते हैं। या लीपा पोती करके के मामला को रफा दफा कर ठण्डे बस्ते में डाल दिया जाता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुदगुदी जंक्शन समूह ने किया भजन संध्या दाती दा दरबार का आयोजन

Sun Oct 22 , 2023
गुदगुदी जंक्शन समूह ने किया भजन संध्या दाती दा दरबार का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने मां की पावन जोत प्रज्वलित की। कुरुक्षेत्र, 22 अक्तूबर : गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा विष्णु कॉलोनी के श्री दुर्गा […]

You May Like

Breaking News

advertisement