सेंट पॉल स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया

कुरुक्षेत्र (अमित) 23 दिसंबर : आज मंगलवार को सेंट पॉल स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। जूनियर क्लासेज के छोटे बच्चों एवं सीनियर मोस्ट क्लास के बच्चों ने साथ मिलकर कार्यक्रम में भाग लिया। सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों और कर्मचारियों ने भी भागीदारी की। स्कूल परिसर में एक जीवंत क्रिसमस उत्सव की दिल को छू लेने वाली झलक को पेश किया। जिसने छात्रों और कर्मचारियों की आनंदमय भावना को उजागर किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रियदर्शी पॉल भट ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा क्रिसमस प्रेम, करुणा और भाईचारे का पर्व है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति दया, सहयोग और सद्भाव की भावना अपनाने की प्रेरणा देता है। प्रभु यीशु मसीह के जन्म का यह पावन अवसर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। सेंट पॉल स्कूल की प्रिंसिपल शेरोन भट्ट ने कहा कि स्कूल ने विभिन्न गतिविधियों और प्रदर्शनों का आयोजन किया, जिसमें क्रिसमस नृत्य, कैरोल और एक विशेष जवानों के बीच नशा मुक्ति के ड्रामे की प्रस्तुति के द्वारा समाज की युवा पीढ़ी को सशक्त और नशा मुक्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सांता क्लॉज़ के द्वारा बच्चों के साथ जिंगल बैल गीत पर डांस एवं छोटे बच्चों को मिठाई वितरित करना शामिल था। इस तरह के एक सफल और यादगार कार्यक्रम का जश्न मनाना खुशी की बात थी। प्रिंसिपल शेरोन भट्ट ने, छात्रों और शिक्षको को संबोधित करते हुए सभी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को क्रिसमस की शुभकामनाएं प्रदान की गई।




