पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, चौकीदार झुलसा

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, चौकीदार झुलसा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फरीदपुर क्षेत्र स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के निकट एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लगातार तेज धमाकों की आवाजों से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना में फैक्ट्री का चौकीदार झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार दोपहर के समय फैक्ट्री से पहले धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही मिनट बाद फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। तेज धमाकों के बीच स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही फरीदपुर पुलिस व अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है, परंतु प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट अथवा फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेराबंदी कर भीड़ को नियंत्रित किया। फैक्ट्री में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं, फैक्ट्री के दस्तावेजों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्णागिरि से लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

Tue Apr 29 , 2025
पूर्णागिरि से लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पूर्णागिरि देवी के दर्शन कर लौट रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने के कारण हालत गंभीर हो गई। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल […]

You May Like

advertisement