Uncategorized

सिविल डिफेंस कुंवरपुर पोस्ट 10 ने शोभायात्रा के दौरान निभाई जिम्मेदारी, महेश्वर नाथ मंदिर पर मुस्तैद रही ड्यूटी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सिविल डिफेंस कुंवरपुर पोस्ट 10 द्वारा शहर में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए महेश्वर नाथ मंदिर पर विशेष ड्यूटी की गई।
पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा के दौरान मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला गया और यात्रा को सकुशल मार्ग से निकलवाया गया।
इस दौरान सिविल डिफेंस के सभी वार्डनों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी लगन और मेहनत के साथ किया तथा जिला प्रशासन एवं शासन का पूर्ण सहयोग किया।
इस अवसर पर डिवीजन वार्डन दिनेश यादव, डिप्टी डिवीजन वार्डन अनिल शर्मा, पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा, प्रीति सक्सेना (D/Pw), झंकार सक्सेना (S/W), पंकज सक्सेना, अमिता सक्सेना, अनीता मौर्या, लोकेश मौर्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel