Uncategorized

क्लासरूम ऑब्जरवेशन शिक्षण-प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने का एक सशक्त माध्यम

क्लासरूम ऑब्जरवेशन शिक्षण-प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने का एक सशक्त माध्यम

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 23 फरवरी : एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डाइट कुरुक्षेत्र में इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जरवेशन ट्रेनिंग के अंतर्गत बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल आदरणीया श्रीमती इंदु कौशिक के कुशल नेतृत्व एवं ईटी विंग प्रभारी जसविन्द्र सिंह वरिष्ठ प्राध्यापक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र जिले के सभी एबीआरसी, बीआरपी तथा डाइट कुरुक्षेत्र के समस्त सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ट प्राध्यापक अनिल शर्मा ने डाइट परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्लासरूम ऑब्जरवेशन शिक्षण-प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से कक्षा-कक्ष में सकारात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके बाद सीनियर प्राध्यापक श्री विद्या धन जी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए सफलतापूर्वक कार्य करना चाहिए । कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डाइट प्राध्यापक डॉ. रघुवीर तगेजा एवं बीआरपी श्री सतीश रंगा ने ऑनलाइन इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जरवेशन ट्रेनिंग से संबंधी जानकारी सांझा की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में डाइट के वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती अनिता सहित समस्त स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन जय देव द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जरवेशन ट्रेनिंग के अंतर्गत आयोजित बैठक का दृश्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel