सी.एम.जी.जी.ए. एवं डी.एम.एस. ने किया औचक निरीक्षण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कक्षाओं में जाकर शिक्षक और विद्यार्थियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की।

कुरुक्षेत्र, 26 मई : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में सी.एम.जी.जी.ए. नंदन तथा डी.एम.एस. विजय कुमार ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ई-अधिगम से संबंधित कक्षाओं में जाकर शिक्षक और विद्यार्थियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की।
इस दौरान छात्राओं की सकारात्मक अभिव्यक्ति ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था को देखकर वह बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार कौशिक के प्रयासों की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारियां सभी छात्राओं को शिक्षकों से साझा की। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी और अध्यापकों से ई-अधिगम के अंतर्गत आने वाली समस्याओं के समाधान बताए। कुछ समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने सभी सभी स्टाफ सदस्यों की मीटिंग ली और सभी को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्राओं को टैब का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने ई-अधिगम से संबंधित ओरियंटेशन प्रोग्राम करवाने के भी निर्देश दिए। इस पर प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने अगले 2 दिन में ओरियंटेशन प्रोग्राम करवाने का आश्वासन दिया।
सी.एम.जी.जी.ए. एवं डी.एम.एस. विद्यालय के स्टाफ के साथ एवं कक्षा में निरीक्षण करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: जल बचाए ऊर्जा बचाए,

Fri May 26 , 2023
लालकुआं क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दूखत्ता स्थित गौलागेट एवं इसके आसपास के स्कूलों में वन की ओर से वन बचाए,जल बचाए, ऊर्जा बचाए, लाइफ स्टाइल फाॅर एनवायरमेंट अपनाएं कार्यक्रम का आयोजन किया।इस दौरान वन ने वन जीव संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन मृदा संरक्षण , भूमि संरक्षण के स्कूली बच्चों को जागरूक कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement