Uncategorized

टेली-मानस हेल्पलाइन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत : सीएमओ

टेली-मानस हेल्पलाइन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत : सीएमओ

मानसिक तनाव व अवसाद से जूझ रहे लोगों के लिए 14416 पर निःशुल्क परामर्श उपलब्ध

    मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए संचालित टेली-मानस हेल्पलाइन (टोल फ्री नंबर 14416) का जनपद में अपेक्षित स्तर पर उपयोग नहीं हो पा रहा है। हाल ही में जारी प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार जनपद में इस सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
    उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में तनाव, अवसाद तथा मानसिक दबाव से संबंधित समस्याओं में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में टेली-मानस हेल्पलाइन लोगों को घर बैठे विशेषज्ञों से निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त करने का सशक्त माध्यम प्रदान करती है।
    सीएमओ ने बताया कि टोल फ्री नंबर 14416 पर कॉल करने पर कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान और बातचीत पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से देश के अनुभवी मनोचिकित्सक एवं काउंसलर समस्याओं को सुनकर उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जबकि सामान्यतः किसी निजी क्लिनिक में परामर्श लेने पर लोगों को शुल्क देना पड़ता है।
     डॉ. वर्मा ने जनपदवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि मानसिक तनाव, अवसाद या किसी भी प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्या होने पर टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा इसकी जानकारी अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं।
      उन्होंने जनपद के अग्रणी समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों से भी इस महत्वपूर्ण सेवा के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपील की है, ताकि युवाओं में बढ़ रही अवसाद की समस्याओं के बीच उन्हें समय रहते विशेषज्ञों से गोपनीय एवं उचित परामर्श मिल सके और वे स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जी सकें।

                                    (डॉ. एन. आर. वर्मा)
                                   मुख्य चिकित्साधिकारी
                                         आजमगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel