ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की ओर से लगाई गई ठंडे मीठे पानी की छबील

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की ओर से लगाई गई ठंडे मीठे पानी की छबील
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
कुरुक्षेत्र, 7 जून : धर्मनगरी में शनिवार को ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की ओर से रेलवे रोड स्थित पंजाब फार्मेसी पर ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। जिसमें राहगीरों ने ठंडा शर्बत पीकर भीषण गर्मी से निजात पाई। पत्रकार एकता संघ के सदस्य व पदाधिकारी आते-जाते लोगों को शरबत पिलाते नजर आए। प्रधान सुरेन्द्र कुमार कौशिक के अनुसार निर्जला एकादशी सनातन धर्म में महत्वपूर्ण एकादशी है जो भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित है। सभी पत्रकारों ने पूरा दिन आने जाने वाले राहगीरों के लिए उत्साह एवं सेवाभाव से शरबत वितरित किया।
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ पहले भी कई सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देता रहा है। कुछ दिन पहले ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने जाट धर्मशाला में जाट सभा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में अपना योगदान दिया था, शुक्रवार को कुरुक्षेत्र प्रशासन के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया था इसमें भी ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक दलबीर मालिक ने कहा कि हमारा संघठन समय समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देता रहा है और आगे भी इसी तरह से देता रहेगा। फिर चाहे वह पत्रकारिता का क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र हमारा संघठन समाज हित में अपना कार्य जारी रखेगा।
इस अवसर पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देस राज भटनागर, मुख्य संरक्षक दलबीर मालिक, संरक्षक सुशील शर्मा, प्रदेश मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, जिला प्रधान सुरेन्द्र कौशिक, जिला उप प्रधान संजीव गोयल, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार कौशिक, जिला सचिव अजय शर्मा, गुरदीप सिंह, अमित गर्ग के साथ साथ समाजसेवी रोहित, गगन,भूषण कुमार, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, राजेश शर्मा, दर्शन चुघ, विकास जिंदल, गगन कोहली, अतुल जुनेजा अमित अरोड़ा, शुभम बंसल व राजेंद्र धीमान आदि ने जल सेवा में भाग लिया।