कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं में सुधार के निर्देश

सुकमा, 23 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्र तोंगपाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ और माध्यमिक शाला मयापारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की।
सर्वप्रथम कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने माध्यमिक शाला मुयापारा में बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई का स्तर परखा। शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने और बुनियादी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने आंगनवाड़ी केंद्र तोंगपाल में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, साफ-सफाई और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। कार्यकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण आहार वितरण और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ में दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। डॉक्टरों व स्टाफ को समय पर उपस्थित रहकर सेवाएं देने और खासतौर पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों की देखभाल पर जोर देने को कहा।
निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शासकीय संस्थान निर्धारित मानकों के अनुरूप विभागीय सेवाएं सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस सहायता केंद्र व चेक पोस्ट का फीता काट कर उद्धाघटन

Sat Aug 23 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर अभय द्विवेदीजनपद रायबरेली में 23 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक रायबरेली डाक्टर एसवीर सिंह द्वारा थाना शिवगढ़ पर शिवमन्दिर प्रभारी निरीक्षक कार्यालय आगन्तुक कक्ष थाना परिसर में बने अमृत सरोवर तालाब के जल भराव की समस्या को ध्यान रखते हुए भराव कराकर ऊंचा […]

You May Like

Breaking News

advertisement