कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक

शिविर आयोजित कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश

कोंडागांव, 19 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में राजस्व के विभिन्न लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की राजस्व प्रकरणों का समाधान पूरी गंभीरता के साथ समय सीमा में करें। कलेक्टर ने प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत 19 से 25 दिसंबर तक लगाए जाने वाले शिविर में राजस्व शिविरों के आयोजित कर राजस्व प्रकरणों के समाधान करने हेतु सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया। उन्होंने आरबीसी के प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश दिए, जिससे संबंधितों को त्वरित राहत मिल सके। साथ ही नवीन राजस्व ग्रामों से संबंधित अभिलेख निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर ने जिले के न्यायालयवार लंबित राजस्व प्रकरणों और कार्यवाही की जानकारी ली और सभी अधिकारियों को प्रकरण के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने न्यायालय क्षेत्रों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन, बंदोबस्त त्रुटिसुधार, अभिलेख शुद्धता, ई-नामांतरण पंजी, स्वामित्व योजना भूअर्जन, दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री वहिदुर्रहमान शाह, कोण्डागांव एसडीएम श्री अजय उरांव, फरसगांव एसडीएम श्री अश्वन पुसाम एवं केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक सहित सभी तहसीलदार उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय से प्रशिक्षण लेकर बरेली लौटे राज्यप्रशिक्षक अमित तोमर-बोले 26 जनवरी 2026 को संपूर्ण भारत ग्राम सभा का होगा आयोजन

Sat Dec 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इंदिरा गांधी नेशनल कला केंद्र नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा मेरा गांव मेरी धरोहर पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लौटे पंचायती राज के मास्टर ट्रेनर वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने बताया कि भारत के राज्य उत्तर […]

You May Like

advertisement